टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का खेल और उनकी खूबसूरती के चर्चे हर जगह सुनने को मिल जाते हैं। सानिया से शादी के सपने हर लड़का देखता था लेकिन उन्होंने सभी का दिल तोड़ते हुए पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक से शादी रचा ली। जिसके बाद ना जाने उनके कितने ही चाहने वालों का दिल टूट गया था। लेकिन अब जाकर सानिया ने अपने दिल की बात सबके सामने खुलकर बताई है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में मेहमान बनकर सानिया मिर्जा और फराह खान पहुंची थी। इस शो में फराह और सानिया ने जमकर मस्ती-मजाक किया।
इस एपिसोड में करण से ज्यादा बातें फराह और सानिया ने की। फराह ने खुद का भी खूब मजाक उड़ाया और सानिया के बारे में कई राज खुले।
इस शो में एक रैपिड फायर राउंड भी हुआ। जिसमें सानिया ने बताया कि वह बॉलीवुड में सलमान खान के साथ फिल्मों में काम करना चाहेंगी, रणवीर सिंह को डेट और रणबीर कपूर से शादी करना चाहेंगी।
इस शो में करण ने सानिया से पूछा कि वह नंबर वन टेनिस स्टार हैं, सेलिब्रिटी हैं, हैप्पिली मैरिड हैं तो क्या सबकुछ परफेक्ट है। सानिया ने जवाब दिया कि उनकी खुशहाल शादी का राज यह है कि वे दोनों अपने-अपने खेल के सिलसिले में ज्यादातर ट्रेवल करते रहे हैं। जिसकी वजह से वह अपने आप में ज्यादा बिजी रहते हैं।
0 Comments