बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। दिशा आए दिन खबरों में छाए रहती हैं। दिशा को उनके हॉट अवतार के लिए जाना जाता है। शायद ही कोई एक्ट्रेस होगी जो इतने कम टाइम में इतनी पॉपुलैरिटी बटोर चुकी है। हाल ही में दिशा ने एक और हॉट फोटोशूट करवाया है। जिसने सोशल मीडिया में धमाल मचा दिया है। दिशा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिशा ने ये फोटोशूट एक मैगजीन के लिए कराया है।
दिशा ने अपने इंस्टाग्राम में फोटो शेयर किया है। इसके चलते उनके फैंस को मैगजीन के कवर पेज पर उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। दिशा सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अपनी कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं जिसके चलते उनकी खूब फैन फॉलोइंग हैं ।
बता दें कि दिशा को इंस्टाग्राम पर 6 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा 18 लाख से ज्यादा लोग दिशा से उनके फेसबुक पेज के जरिए जुड़े हुए हैं।
बता दें कि दिशा जल्द ही अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बागी 2 में नजर आने वाली हैं।
0 Comments